Hanuman Chalisa
✕

वाराणसी में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी का ‘विकसित भारत’ विजन, CM योगी का विपक्ष पर हमला

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 (20:36 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ विजन को देश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक बताया।

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 11-12 वर्षों में काशी ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतारी जा चुकी हैं, जिससे शहर की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हुई है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश “विरासत से विकास” की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी हर वर्ग को सशक्त करने की दिशा में काम कर रहा है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री के उस विजन का जिक्र किया, जिसमें समाज को चार प्रमुख वर्गों—नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता किसान—के रूप में देखते हुए योजनाओं का लाभ सीधे इन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है। सीएम ने कहा कि इन वर्गों को केंद्र में रखकर ही सरकार ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखी है।
 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और 2029 तक संसद व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों—कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य गठबंधनों—पर इस पहल का विरोध करने का आरोप भी लगाया।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

अगला लेख