1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. pm modi varanasi jan akrosh mahila sammelan 6322 crore- projects amrit bharat trains

वाराणसी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में पीएम मोदी का संबोधन, 6,322 करोड़ की 163 योजनाओं की सौगात

PM Modi Varanasi visit
शिव की नगरी काशी में मंगलवार (28 अप्रैल) को मातृ शक्तियों का सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को  देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से बरेका ग्राउंड में प्रस्तावित इस सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं की सहभागिता संभावित  है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसकी पूरी कमान महिलाएं संभालेंगी। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।

सम्मेलन में महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर संवाद होगा। साथ ही प्रधानमंत्री वाराणसी को 6,322 करोड़ की 163 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी ये योजनाएं  पूर्वांचल के विकास को रफ्तार देगी। पीएम मोदी का पीएम 28 अप्रैल को दोपहर बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल करीब 5 बजे पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ , डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक करेंगे। स्वागत करने में कई मंत्री तथा बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हो सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी उपस्थित रहने की सम्भावना है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन के अन्य पदाधिकारी और कई मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। पीएम  29 अप्रैल को सुबह 8:30 बीएलडब्ल्यू से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे ।  प्रधानमंत्री जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों के साथ बैठक भी कर सकते है ।
 
मोदी-योगी सरकार द्वारा पूर्वांचल में बुनियादी सुविधाओं को मज़बूत करते हुए तेज गति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली नई परियोजनाएं क्षेत्र के संतुलित और सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा  हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
 
प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे जिसमें बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेन है।  परियोजनाओं के तहत नई सड़कों का निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, सड़क चौड़ीकरण  जैसी व्यवस्थाओं से यातायात सुगम होगा। अस्पतालों के निर्माण और उच्चीकरण से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जबकि शैक्षणिक संस्थानों के विकास से युवाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता योजनाएं नागरिकों के स्वस्थ जीवन के अधिकार को सशक्त करेंगी। इसके साथ ही खेल सुविधाओं का विस्तार, तालाबों एवं कुंडों का जीर्णोद्धार, एसटीपी निर्माण, हरित  ऊर्जा ,धार्मिक स्थलों और पक्के घाटों का विकास, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार तथा बिजली व्यवस्था में सुधार,शहरी अवसंरचना आदि कई विकास के कार्यों है। 
 
पीएम मोदी दोपहर बाद पहुंचेंगे काशी
 
उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए विकास और कानून व्यवस्था का पैमाना बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी विकास के नए आयाम छू रहा है। विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री मंगलवार  को दो दिनी दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे है। प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी दोपहर बाद पहुंचेंगे। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर द्वारा बारेका के लिए उड़ान भरेंगे। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएलडब्लू में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 अप्रैल की सुबह बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने जाएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, उनके स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढ़ोल नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा व ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ स्वागत करेंगे ।
 
प्रधानमंत्री 6332.08 करोड़ की 163 विकास योजनाओं की देंगे सौगात
 
प्रधानमंत्री 6332.08 करोड़ की 163 योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113  योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे। 
 
 
लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाएं 
 
-काली माता मंदिर से रिंग रोड तक वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग के 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य – 277.43 करोड़
 
-19 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण – 11.68 करोड़
 
-सारनाथ रेल मार्ग पर कज्जाकपुरा के पास रेलवे लिंक संख्या 23-ए पर आरओबी – 144.53 करोड़
 
-कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर आरओबी-12 सी का निर्माण – 51.39 करोड़
 
-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आराजीलाइन में शैक्षिक भवन एवं बालिका छात्रावास  – 4.18 करोड़
 
-36वीं बटालियन पीएसी, में 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले बैरकों का निर्माण कार्य – 6.87 करोड़
 
-सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत मार्कण्डेय महादेव मंदिर में रैंप का निर्माण – 0.83 करोड़
 
-सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन ऑफिस में लिफ्ट – 0.32 करोड़
 
-पिसौर में कल्याण मंडप का निर्माण – 4.71 करोड़
 
-संत कबीर प्राकट्य स्थल का पर्यटन विकास – 6.53 करोड़
 
-सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास – 2.92 करोड़
 
-संत रविदास पार्क, नागवा का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य – 2.75 करोड़
 
-चंद्रवती घाट का पुनर्विकास – 7.58 करोड़ 
 
--हरहुआ एवं भवानीपुर में 500 मीट्रिक टन गोदाम का निर्माण – 1.98 करोड़
 
-जिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण –0.83 करोड़
 
-जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण – 88.97 करोड़
 
-शहर में 23 विद्यालय भवनों के मरम्मत एवं पुनरुद्धार कार्य स्मार्ट कक्षाओं सहित – 4.63 करोड़
 
-यूपी कॉलेज ग्राउंड, में सिंथेटिक हॉकी टर्फ मैदान का निर्माण एवं विकास – 8.37 करोड़
 
-सीएचसी चोलापुर में 50 बेड अस्पताल का निर्माण – 3.01 करोड़ 
 
-आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास एवं लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य – 6.11 करोड़
 
-रामनगर में सीएसआर के अंतर्गत वृद्धाश्रम (100 बेड) का निर्माण – 24.59 करोड़
 
-सीएसआर के अंतर्गत बेलारी, जखीनी, ठठरा, चितईपुर एवं लालपुर में राजकीय विद्यालयों का पुनर्विकास – 1.95 करोड़
 
-भगवानपुर में 55 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण – 308.09 करोड़
 
-ग्राउंड/रूफटॉप माउंटेड सोलर पावर प्लांट (1 मेगावाट), डब्ल्यूटीपी भेलूपुर – 7.58 करोड़
 
-वाराणसी में जिला/मंडल होमगार्ड  कार्यालय का निर्माण – 4.63 करोड़
 
-सारनाथ में केंद्रीय तिब्बती  विश्वविद्यालय में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण – 45.91 करोड़ 
 
-ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड नी सर्जिकल सिस्टम एवं माइक्रोबायोलॉजी लैब उपकरणों की स्थापना – 24.41 करोड़
 
-डोर-टू-डोर संग्रहण विस्तार एवं वाहन फ्लैग-ऑफ – राशि उल्लेखित नहीं
 
-2 नए ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण –1.80 करोड़
 
 
 
 
शिलान्यास होने वाली विकास परियोजनाएं
 
-71 संपर्क ग्राम मार्गों का निर्माण – 116.46 करोड़
 
-एसएसपीजी में 500 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण – 315.48 करोड़
 
-198 बेड अस्पताल का पुनर्विकास एवं रीमॉडलिंग कार्य – 113.88 करोड़
 
-ग्राम पंचायत जगतपुर में भूमिगत जल निकासी निर्माण कार्य – 0.99 करोड़
 
-मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत अस्सी घाट पर मैकेनाइज़्ड  पार्किंग निर्माण – 9.84 करोड़
 
-थाना बड़ागांव में महिला पुलिस चौकी काउंसलिंग सेंटर भवन – 1.06 करोड़
 
-वाराणसी जनपद में नगर निगम कार्यालय भवन  – 97.00 करोड़
 
-100 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण – 34.97 करोड़
 
-रामनगर में राजकीय बाल आश्रय गृह एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन – 14.91 करोड़
 
-सेवापुरी के बराडीह गांव में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय  – 24.51 करोड़
 
-दशाश्वमेध घाट पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 8.28 करोड़
 
-दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.16 करोड़
 
-गोला घाट से नमो घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.18 करोड़
 
-अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.15 करोड़
 
-अस्सी घाट से रविदास घाट तक घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 8.24 करोड़
 
-अस्सी घाट पर पर्यटन सुविधाओं का नवीनीकरण एवं विकास – 6.21 करोड़ 
राज्य हिंदी संस्थान के मुख्य भवन एवं छात्रावास का मरम्मत एवं निर्माण कार्य – 10.65 करोड़
 
-गंजारी गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण – 13.85 करोड़
 
-वाराणसी बाईपास फोरलेन मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड  – 121.28 करोड़
 
-इंटीग्रेटेड  मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण – 150.36 करोड़
 
-जखीनी एवं लेढ़ुआई, वाराणसी में साधन सहकारी समिति पर 100 मीट्रिक टन गोदाम का निर्माण – 0.98 करोड़
 
-अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवरेज (6) एवं जलापूर्ति अवसंरचना (7) सहित कुल 13 परियोजनाएं – 1582.99 करोड़
 
-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग (15 किमी) कार्य, जिसमें गंगा नदी पर नए रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण शामिल – 2464.46 करोड़
 
-बीएचयू में अय्यर बॉयज हॉस्टल का निर्माण – 57.66 करोड़
 
-भोजूबीर में मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण – 3.99 करोड़
 
-नगर निगम परिसर, में कमर्शियल कम ऑफिस स्पेस का निर्माण – 4.67 करोड़
 
-शहर के 5 स्थानों पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य – 18.03 करोड़
 
-8 तालाबों/कुंडों का जीर्णोद्धार – 2.72 करोड़
 
-लीगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य – 53.15 करोड़
 
-6 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण – 22.27 करोड़
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी UP की तस्वीर: मेरठ से प्रयागराज तक हर जिले में विकास को मिलेगी नई रफ्तार