suvichar

करवा चौथ पर वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 6100 करोड़ की सौगात

Updated: सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (08:52 IST)
PM Modi Varansi visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिवाली से पहले करवा चौथ पर अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वे यहां से देशभर के लिए 6,100 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। ALSO READ: पोस्टर में दिखे पीएम नरेंद्र मोदी के 10 हाथ, बताया युग पुरुष और शिव भक्त
 
प्रधानमंत्री वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार, एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण और संबद्ध कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत लगभग 2,870 करोड़ रुपए हैं।
 
प्रधानमंत्री आगरा हवाई अड्डे पर 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले, दरभंगा हवाई अड्डे पर लगभग 910 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले और बागडोगरा हवाई अड्डे पर लगभग 1550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे।
 
 
अन्य परियोजनाओं के अलावा, मोदी ‘खेलो इंडिया’ योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 210 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वाराणसी खेल परिसर के पुनर्विकास के चरण 2 और 3 का उद्घाटन करेंगे।
 
इस परियोजना में एक अत्याधुनिक खेल परिसर का निर्माण शामिल है, जिसमें एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खिलाड़ियों के छात्रावास, खेल विज्ञान केंद्र, विभिन्न खेलों के लिए अभ्यास मैदान और इनडोर शूटिंग रेंज शामिल होंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी लालपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर खेल स्टेडियम में 100 बिस्तर वाले बालिकाओं और बालकों के छात्रावास तथा सार्वजनिक मंडप का भी उद्घाटन करेंगे। वह सारनाथ में बौद्ध धर्म से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी बाणासुर मंदिर और गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों और पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अगला लेख