Hanuman Chalisa
✕

Pilibhit encounter : NIA- ATS सहित कई एजेंसियां जांच में जुटीं, आतंकियों के मददगारों की तलाश

Updated: बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (18:29 IST)
Pilibhit encounter News hindi : पीलीभीत जिले के पूरनपुर में सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस की साझा कार्रवाई में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KGF) के 3 आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तराई क्षेत्र में इन आतंकियों के स्थानीय मददगारों की तलाश में जुट गई हैं। एनआईए, यूपी एटीएस सहित कई केंद्रीय एजेंसियां जांच में लगी हुई हैं।
 
गुरदासपुर में एक ग्रेनेड हमले में कथित तौर पर शामिल तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी पीलीभीत में सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित आंतकी मॉड्यूल के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया था।
 
पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) डाक्टर राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस और खुफिया एजेंसियां धमकियों के बाद ‘हाई अलर्ट’ पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जांच जारी है और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा उपाय तेज कर दिए गए हैं। इन आंतकियों की मदद करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
 
इस घटना के बाद नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्र में सुरक्षा के लिए उपाय बढ़ा दिये गए हैं। पूरनपुर से सटी इस सीमा का एक बड़ा हिस्सा ऊबड़ खाबड़ इलाके और उचित ढांचागत सुविधाओं की कमी के चलते काफी हद तक निगरानी से दूर रहता है। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समेत सुरक्षा एजेंसियों ने इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
 
सिंह ने आश्वस्त किया कि सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है और पुलिस एवं एसएसबी के बीच मजबूत समन्वय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अवांछित तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
ALSO READ: Azerbaijan : हवा में आग का गोला बना प्लेन, 42 की मौत, 25 लोग जिंदा बचे, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
पीलीभीत में इस मुठभेड़ से पूर्व इसी महीने पंजाब के विभिन्न जिलों में तीन बम धमाके हुए थे। एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ के बाद ‘एक्स’ पर एक व्यक्ति द्वारा प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान आतंक फैलाने की धमकी दिए जाने के बाद मंगलवार को यहां पुलिस में एक मामला दर्ज किया गया।
 
धमकी भरा वीडियो : पुलिस ने एक बयान में कहा कि 24 दिसंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया गया जिसमें एक व्यक्ति हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए सुना गया। वह राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ भी अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर रहा था। इस व्यक्ति ने महाकुंभ में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर आतंक फैलाने की धमकी दी।’’ बयान में कहा गया कि इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद पीलीभीत के साइबर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख