Hanuman Chalisa
✕

पिंजरे में कैद हुआ किसान के बेटे को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (00:23 IST)
आदमखोर गुलदार बिजनौर जिले में लोग पर हमला करके उनको अपना शिकार बना रहा। ताजा मामला रविवार का है, जहां एक किसान अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ खेतों में काम कर रहा था, तभी किसान के बेटे पर आदमखोर गुलदार ने हमला किया और उसको अपना निवाला बना लिया।
ALSO READ: अंगीठी के 7 फेरे लगाकर प्रेमी युगल ने रचाया ब्याह, वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने कहा- लव जेहाद के तहत होगी कार्रवाई
इसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए वन अधिकारियों को घेर लिया और गुलदार को पकड़ने की मांग की। वन विभाग ने पिंजरा लगाते हुए कड़ी मशक्कत करते हुए गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बिजनौर के अलियारपुर के खेत मे किसान अपने 11 साल के बेटे नितेश के साथ गन्ने के खेत पर काम कर रहा था। गन्ने के खेतों में गुलदार दिखाई नही पढ़ रहा था, तभी अचानक से ईखों के बीच से गुलदार आया और नितेश पर हमला बोल दिया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। नितेश के घर सूचना पहुचते ही हड़कंप मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
 हादसे के बाद बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण सड़क पर आ गए। वन विभाग के अधिकारियों से कहा-सुनी भी हुई। जल्दी ही गुलदार को पकड़ने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से कुछ ही घंटों के बाद एक जानवर को पिंजरे के पास बांध दिया गया। जानवर की आवाज़ सुनकर गुलदार पिंजरे में बंद जानवर की तरफ लपका, और पिंजरे में कैद गया। अब इस आदमखोर को वन विभाग जंगल में छोड़ने की बात कह रहा है। 
 
गुलदार के हमले से बिजनौर जिले में बच्चे की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी गुलदार के हमले में कई बच्चों की जान जा चुकी है। जब कोई हादसा होता है तो वन विभाग अलर्ट होता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से कुंभकरणी नींद सो जाता है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख