सम्बंधित जानकारी
- पाक में कोरोना वायरस के 1 लाख के करीब मामले, Lockdown से इमरान खान का इनकार
- Lockdown के सख्त पालन से दमन और दीव रहा Corona मुक्त
- कोरोना वायरस: प्रवासी मज़दूरों के चलते गांवों और क़स्बों तक पहुंचा संक्रमण?
- Corona Live Updates : बिजनौर में कुवैत से लौटे 8 कामगार कोरोना वायरस से संक्रमित
- Corona से जंग में वरदान बनी मनरेगा, राजस्थान में 49 लाख से ज्यादा को मिला रोजगार
बिजनौर में कुवैत से लौटे 8 कामगार Corona से संक्रमित
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कुवैत से लौटे 8 कामगारों के शनिवार रात को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद जनपद में इस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 84 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजय यादव ने बताया कुवैत से लौटे आठ कामगार शनिवार रात आई रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित लोग युवा हैं और बिजनौर शहर के आसपास के रहने वाले हैं। इन सभी को पृथक रखा हुआ था।
सीएमओ ने बताया कि अभी कुल 153 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 67 मरीज स्वस्थ हो गए और 84 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा)
