Hanuman Chalisa
✕

योगी आदित्यनाथ पर भड़के ओवैसी, कठमुल्ला पर दिया जवाब

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का सवाल, योगी ने तो उर्दू नहीं पढ़ी फिर वो साइंटिस्ट क्यों नहीं बने?

Updated: शनिवार, 1 मार्च 2025 (13:26 IST)
Owaisi answer to CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठमु्ल्ला संबंधी बयान से AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उर्दू पढ़ने से साइंटिस्ट नहीं बनते, कठमुल्ले बनते हैं। लेकिन योगी के पूर्वजों में से किसी ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी। योगी ने तो उर्दू नहीं पढ़ी फिर वो साइंटिस्ट क्यों नहीं बने?
 
ओवैसी ने कहा कि योगी को नहीं मालूम है कि उर्दू देश की आजादी की जुबान है। भाजपा एक मजहब, एक जुबान, एक तहजीब, एक लीडर के तौर पर ही देखती है। उन्होंने कहा कि योगी उर्दू से नफरत करते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट सत्र के दौरान विधानसभा में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाएंगे और दूसरों के बच्चों को उर्दू पढ़ने को प्रेरित करेंगे। उन्हें मौलवी, कठमुल्ला बनने को प्रेरित करेंगे। यह नाइंसाफी है। यह नहीं चलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार सभी धर्मों, अपने राज्य में प्रचलित क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करती है। यह सरकार सबका साथ-सबका विकास पर केंद्रित मंशा से काम कर रही है।
 
योगी के इस बयान पर जमीयत उलेमा ए हिंद ने भी नाराजगी जताई थी। संगठन के जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम कासमी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बयान को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर रहते हुए इस प्रकार की बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली की हवा फिर जहरीली, ITO से अक्षरधाम तक कहां कितना AQI

Top News 2 November: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर की हवा 'बहुत खराब', कुशीनगर सड़क हादसा समेत आज की 5 बड़ी खबरें

कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

अगला लेख