dharma sangrah

'बस राजनीति' पर राजभर का योगी सरकार पर निशाना, उजागर हुआ मजदूर विरोधी चरित्र

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (23:29 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बसों को लेकर हो रही राजनीति में अब एक नया मोड़ आ गया है जहां कांग्रेस की रायबरेली सदर की विधायक ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं कुछ समय पूर्व तक उत्तरप्रदेश में बीजेपी सरकार के अलायंस में रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि बसों को लेकर यूपी की भाजपा सरकार 5 दिनों से जिस तरह नूरा-कुश्ती चल रही है। इससे यूपी सरकार का मज़दूर विरोधी चरित्र उजागर हो गया है।

सरकार को गरीब लोगों की कोई परवाह नहीं है। अगर परवाह होती तो पैदल चल रहे गरीब मजदूरों को बसों से उनके घर भेजने की अनुमति दे देते। 2017 में जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो बीजेपी के साथ चुनाव के समय से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का अलायंस था।

प्रदेश में सरकार बनने के बाद भाजपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से भी नवाजा था,  लेकिन कुछ महीनों के बाद दोनों ही पार्टियों का एक-दूसरे से मोह भंग हो गया। इसके चलते समय-समय पर मंत्री पद पर होते हुए भी ओमप्रकाश राजभर बीजेपी पर निशाना साधते रहते थे।

इसके बीजेपी में भी उन्हें पार्टी से अलग करने का विरोध शुरू हो गया था, लेकिन आगे चलकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने खुद ही बीजेपी से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया और सरकार से अलग हो गए थे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

अगला लेख