dharma sangrah

अध्ययन-अध्यापन को रोक नहीं सका लॉकडाउन, एमसीयू में जारी हैं ऑनलाइन कक्षाएं

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (16:45 IST)
(माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में संचालित हो रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं, सैद्धांतिक के साथ दिया जा रहा है व्यावहारिक प्रशिक्षण)

लॉकडाउन के बीच माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के भोपाल सहित सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी है। लॉकडाउन के कारण जब प्रत्यक्ष कक्षाओं का संचालन बंद हो गया तब विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तकनीक का उपयोग कर अपना अध्ययन-अध्यापन जारी रखा है।

कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में शिक्षकों ने पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में व्यस्त रखने की चुनौती को स्वीकार किया। इस नवाचार में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक और केंद्र सरकार के डिजिटल इन्शिएटिव का बखूबी उपयोग किया गया है।

कुलसचिव प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया है कि विश्वविद्यालय के शिक्षक नियमित तौर पर अपनी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ले रहे हैं। कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी उत्साहवर्धक है। विश्वविद्यालय के भोपाल सहित नोएडा, रीवा, खण्डवा और दतिया परिसर में ऑनलाइन कक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के डिजिटल उपक्रम स्वयंप्रभा, मूक और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी सहित अन्य ऑपन सोर्स पर उपलब्ध आवश्यक डिजिटल कंटेंट भी उपलब्ध करा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक अध्ययन कराया जा रहा है, बल्कि उनको व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस क्रम में विद्यार्थियों ने प्रोड्यूसर के निर्देशन में 200 से अधिक लघु फिल्में एवं न्यूज पैकेज तैयार किए हैं। समाचार, आलेख एवं फीचर लेखन का अभ्यास भी विद्यार्थी कर रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल भी शुरू किए हैं।

वर्कफ्रॉम होम के लिए तैयार हैं विद्यार्थी :
इस कठिन समय में शिक्षकों ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है। हमारा प्रयास था कि इस कठिन समय को अवसर में बदलें एवं हमारा विद्यार्थी अपना अध्ययन जारी रखते हुए साथ में कुछ नया सीखे। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी वर्कफ्रॉम होम के लिए भी तैयार हुए हैं। उन्होंने घर पर रहते हुए कई अच्छे वीडियो बनाए हैं, जो हमें संदेश, प्रेरणा और जानकारी देते हैं।- प्रो. संजय द्विवेदी, कुलसचिव

शिक्षण में कोई रुकावट नहीं :
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन कक्षाएं विगत दो माह से सम्पन की जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान हमारे विद्यार्थी देश के विभिन्न हिस्सों में अपने घरों में हैं। उनके शिक्षण में कोई रुकावट न हो इस उद्देश्य से सभी शिक्षकों द्वारा सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।- डॉ. पवित्र श्रीवास्तव, डीन, अकादमिक

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख