biodatamaker

Corona काल में फेसबुक की ऑनलाइन शॉप, छोटे कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (16:06 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्‍था को भारी नुकसान हुआ है। इस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन ने छोटे व्यापारियों का हाल बेहाल कर दिया है। इनकी मदद के लिए फेसबुक ने ऑनलाइन शॉप की सर्विस शुरू की है। इसमें शॉपकीपर फेसबुक पर अपनी ऑनलाइन दुकान बना पाएंगे। इस सर्विस को इंस्टाग्राम पर भी शुरू किया जाएगा।
 
फेसबुक के मुताबिक, इस नई सर्विस का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों की ऑनलाइन उपस्थिति हो और वे मौजूदा स्थिति में खुद को बरकरार रख पाएं।

प्रोफाइल में दिखेंगी दुकानें : जुकरबर्ग के अनुसार, दुकानें, व्यवसायों के फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पाई जा सकती हैं, और वे स्टोरीज में भी दिखाई दे सकती हैं या विज्ञापनों में प्रचारित की जा सकती हैं। व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराए गए आइटम दुकान के भीतर दिखाई देंगे, और उपयोगकर्ता आइटमों को सहेज सकते हैं या ऑर्डर दे सकते हैं।
 
ऑनलाइन ऑर्डर : फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि महामारी के इस दौर में अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए ई-कॉमर्स का विस्तार करना महत्वपूर्ण है। यदि आप अपने स्टोर या रेस्टोरेंट को खोल नहीं सकते, तो ऑनलाइन ऑर्डर ले सकते हैं और माल को लोगों को भेज सकते हैं। इस नए मंच पर अपनी ऑनलाइन दुकानें खोलने के लिए व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि लेन-देन होने पर शुल्क जरूर देना होगा।
 
ऐसे काम करेगा फेसबुक शॉप्स : फेसबुक शॉप्स के जरिए एक सिंगल ऑनलाइन स्टोर बनाया जाएगा, जो फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर उपलब्ध होगा। इसके चेकआउट फीचर के जरिए in-app खरीदारी की जा सकेगी। जबकि मैसेजिंग फीचर के जरिए कस्टमर वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम डायरेक्ट के जरिए कारोबारियों से चैट कर पाएंगे। व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराए गए आइटम दुकान के भीतर दिखाई देंगे और उपयोगकर्ता आइटमों का ऑर्डर दे सकते हैं।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख