biodatamaker
✕

नगर निकाय चुनाव में वायरल हुआ नोट बांटने का वीडियो, मुश्‍किल में बसपा प्रत्याशी

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (15:36 IST)
Meerut news in hindi : मेरठ नगर निकाय चुनाव का शोर सड़कों पर सुनाई देने लगा है। महापौर और सभासद प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहें है। इसी कड़ी में बहुजन समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी हशमत मलिक नोट के बदले वोट खरीदने का जतन करते नजर आ रहे हैं, उनका समर्थकों के साथ नोटों बंटवारा करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेरठ पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
बसपा मेयर प्रत्याशी हशमत का यह वीडियो थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे दिए गए हैं, यह सब हशमत की मौजूदगी में हुआ है।
 
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित 16 सेकेंड के वीडियो में हशमत के समधी हाथ में एक पॉलेथिन लिए हैं और उसमें से 500 के नोटों की गड्डी निकालते है, जो पांच लाख के आसपास है और उसे बांट देते हैं। वीडियो में समधी और समर्थकों के साथ हशमत मलिक खड़े हुए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर बसपा मेयर प्रत्याशी हशमत मलिक और उनके सहयोगियों पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
हशमत ने मीडिया को इस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने कोई पैसे नही बांटे है। वीडियो में रिश्तेदार पैसे दे रहे हैं, इसकी कोई जानकारी नही है। हालांकि हशमत इस पैसे को चंदा बताते हुए खुद को गरीब बता रहे हैं। प्रश्न उठता है अगर यह चंदा है तो कैश में पांच लाख की रकम किसने दी है।
 
डिप्टी एसपी अमित राय ने बताया कि पुलिस की जांच में हशमत की मौजूदगी में रकम देने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, वही वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
 
इस वायरल वीडियो पर सपा मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान ने कहा कि जिन पर पैसा है वो पैसे के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं, सपा जनता के सहारे चुनाव लड़कर  जीत हासिल करेंगी।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख