dharma sangrah
✕

आजम खान बोले, जेल में मेरे साथ अमानवीय बर्ताव हुआ

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (13:02 IST)
सीतापुर (उप्र)। जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके साथ ही बहुत ही अमानवीय बर्ताव किया गया। खान को सुबह एक मामले की सुनवाई के लिए सीतापुर जेल से रामपुर ले जाया गया।
ALSO READ: फर्जी जन्म प्रमाण मामले में सपा सांसद आजम खान ने पत्नी-बेटे के साथ कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल
उन्होंने रामपुर जाते समय जेल के बाहर पत्रकारों से कहा कि बहुत अमानवीय बर्ताव हुआ है मेरे साथ। खान की पत्नी एवं विधायक ताजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपुर ले जाया गया है।
 
रामपुर की एक अदालत ने बुधवार को रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम, रामपुर सदर सीट से विधायक उनकी पत्नी फातिमा और स्वार सीट से सपा विधायक एवं उनके पुत्र अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे। बाद में खान, उनकी पत्नी और बेटे को गुरुवार सुबह सीतापुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया।
 
आजम, उनकी पत्नी और पुत्र ने अपर जिला न्यायाधीश-6 (एमपी, एमएलए) धीरेन्द्र कुमार की अदालत में बुधवार को समर्पण किया था, जहां से तीनों को 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अदालत ने गत 24 फरवरी को आजम खां परिवार की अग्रिम जमानत की याचिका ठुकरा दी थी और उसकी संपत्ति की कुर्की का आदेश देते हुए गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था।
 
भाजपा के स्थानीय नेता आकाश सक्सेना ने पिछले साल दर्ज कराए गए मुकदमे में अब्दुल्ला के 2 जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने का आरोप लगाया था। एक प्रमाण पत्र रामपुर और दूसरा लखनऊ से जारी किया गया है। जांच में ये आरोप सही पाए गए।
 
रामपुर नगर पालिका द्वारा जारी एक जन्म प्रमाणपत्र में अब्दुल्ला की जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 लिखी है, वहीं दूसरे प्रमाणपत्र में उनका जन्मस्थान लखनऊ दिखाया गया है और उनकी जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 लिखी है। आरोप है कि आजम और उनकी पत्नी ने साजिश करके अब्दुल्ला के 2 जन्म प्रमाणपत्र बनवाए।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख