Hanuman Chalisa

New Delhi-Darbhanga Express : नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में भीषण आग, धू-धूकर जली बोगियां, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (20:12 IST)
उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जाने वाली एक क्लोन स्पेशल ट्रेन की S-1 बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह ट्रेन रेल दरभंगा से नई दिल्‍ली जा की तरफ जा रही थी, जैसे ही यह सराय भूपत रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो आग की लपटें बोगी में उठने लगे।

ट्रेन में सवार यात्री सामान उठाकर बोगी से कूदने लगे, जिसके चलते पांच मुसाफिर चोटिल हुए है। दरभंगा ट्रेन में आग की सूचना पर रेलवे के अधिकारी, इटावा डीएम, पुलिस की टीमें पहुंच गईं।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया ट्रेन की स्लीपर कोच में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। 
 
दीपोत्सव श्रृंखला और आगामी छठ पूजा के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने गतंव्य पर पहुंचने के जतन में जुटे हुए हैं। आग ट्रेन की स्लीपर कोच से लगनी बाताई जा रही है।

इसके बाद उसने जरनल 2 बोगियों को भी अपने चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन रुक गई और यात्री सकुशल बाहर निकल आएं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रेन रुकने के बाद यात्री डरे-सहमे भागते रहे। बोगियों से निकलती ऊंची आग की लपटों को वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल ट्रेन के यात्रियों को रेलवे द्वारा उसी ट्रेन के द्वारा पुन: उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर सुरक्षा सख्‍त, CJP की प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

अगला लेख