biodatamaker
✕

UP में साधु और साध्वी की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (14:32 IST)
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मंगलवार सुबह गांव के बाहर एकांत में आश्रम बनाकर रह रहे एक साधु और उसके साथ रहने वाली साध्वी और साधु के बेटे की आश्रम में ही बने मकान के बाहर ईंट-पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई।
 
आश्रम में साधु, साध्वी और बेटे की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जमीनी रंजिश और अन्य पहलुओं पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हुई है। फॉरेंसिक विभाग की टीमों से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
 
पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने यहां कहा कि हरदोई के टडियावा इलाके के कुआ मऊ गांव के बाहर आश्रम बनाकर रह रहे साधु हीरादास, उनके संग रहने वाली साध्वी मीरा दास और पुत्र चेतराम के शव आश्रम में ही बने मकान के बाहर चारपाई पर पाए गए। तीनों की हत्या ईंट -पत्थरों से कुचलकर की गई थी।
 
पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है कि आखिर साधु और साध्वी और उसके बेटे की हत्या किस वजह से की गई। (वार्ता)
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख