Daily Horoscope

कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी में बगैर OBC आरक्षण के होंगे नगर निगम चुनाव

Updated: मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (13:30 IST)
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के कराने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव बगैर आरक्षण के होंगे।
 
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरक्षण के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के तहत 5 दिसंबर को अंतिम आरक्षण नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के लिए घोषित किया गया था। इस बार 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है।
 
93 याचिकाएं हुई थीं दाखिल : यूपी निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में 93 याचिकाएं दाखिल हुई थीं, जिनकी सुनवाई न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की खंडपीठ में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद 93 याचिकाओं पर एक साथ आदेश पारित करते हुए कोर्ट ने 70 पेजों का फैसला सुनाया है। 
 
अपने फैसले में हाई कोर्ट ने सरकार द्वारा जारी ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया और ओबीसी के लिए आरक्षित सभी सीटें अब जनरल घोषित कर दी गई हैं। साथ ही हाई कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ओबीसी आरक्षण देने के लिए एक कमीशन बनाया जाए और तभी ओबीसी आरक्षण दिया जाए। सरकार ट्रिपल टी फॉर्मूला अपनाए, इसमें समय लग सकता है, ऐसे में अगर सरकार और निर्वाचन आयोग चाहे तो बिना ओबीसी आरक्षण ही तुरंत चुनाव करा सकता है।
 
जल्द ही हो सकती है चुनाव की घोषणा : हाईकोर्ट के फैसले के बाद नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है। दूसरी ओर, यूपी चुनाव के लिए भाजपा, सपा, बसपा समेत सभी राजनीति दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख