Hanuman Chalisa

सांसद अरुण गोविल बोले, जहां जहां चरण पड़े संतों के, वहां वहां हुआ बेड़ा पार

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (16:32 IST)
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि रामजी की कृपा से मैं यहां आया हूं। शायद प्रभु राम ने मेरठ विकास की नई गाथा लिखने के लिए अभिनय की दुनिया से मुझे राजनीति में भेजा है। 'रामायण' सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल वर्तमान में मेरठ-हापुड़ सीट से भाजपा सांसद हैं। उनका मानना है कि 'जहां-जहां चरण पड़े संतों के, वहां-वहां हुआ बेड़ा पार'।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए सांसद बनने के बाद मेरठ में लंबे समय से रुके कार्य हुए थे। उनकी शुरुआत होने के साथ ही नई परियोजनाओं का एक अध्याय लिखा जा रहा है। उनके प्रयास से इतनी जल्दी मेरठ से लखनऊ तक वंदे भारत चल पाएगी, अरुण गोविल ने खुद नहीं सोचा था। 31 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री वंदे भारत को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर मेरठ से लखनऊ रवाना करेंगे। यह सब रामजी की कृपा से हो रहा है।
 
सांसद अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'बटेंगे तो काट देंगे' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें जाति के नाम पर बंटना नहीं चाहिए। हमारी जाति हमारा धर्म होना चाहिए। जाति हमारी पहचान और गर्व होना चाहिए। एकजुटता में ही देश का विकास है, बिखराव हमें पीछे ले जाएगा।
 
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए हादसे पर दु:ख प्रकट करते हुए सांसद गोविल ने कहा कि यह झकझोरने वाली घटना है। समाज में ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले और वह देश के लिए एक सिग्नल बने। दु:खद। कोलकाता में इतनी दु:खद घटना पर राजनीति बिलकुल नहीं होना चाहिए। महिलाओं के लिए सुरक्षा सबसे पहले है, इसलिए अभी और काम करने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि मैं अपनी क्षेत्र की माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए जरूर ठोस कदम उठाऊंगा। बहनें बताएं कि मुझे क्या करना है? मैं सड़क पर खड़ा मिलूंगा। वाघा बॉर्डर पर लगी जिन्ना की तस्वीर को हटाकर सैयद गिलानी की फोटो पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। फोटो हटाना बिल्कुल वैसा काम है, जैसे 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'। यह पाकिस्तान की मानसिकता को दर्शाता है कि वह जिन्ना जैसे पुराने लोगों को भूलकर नए को ला रहा है यानी वहां  अपनों के लिए स्थायी भाव नहीं है।
 
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि आगामी दिनों में जनहित के कामों को विकास की राह पर मेरठ को ले जाना है, जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें भी गति दी गई है और दी जानी है। रैपिड रेल जल्द ही मेरठ सिटी तक आ जाएगी। आने वाले दिनों में सिटी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को स्वीकृति दिलाकर मॉडल फाइनल कराया गया है। मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन 31 अगस्त 2024 से चलने जा रही है, आने वाले दिनों में रेलमंत्री से वार्ता करके इस ट्रेन को अयोध्या और वाराणसी तक चलवाने का प्रयास होगा।
 
उन्होंने कहा कि मेरठ में पिछले 15 सालों से इनर रिंग रोड का प्रोजेक्ट रुका हुआ था। मुख्यमंत्री से एक बार बात करने के बाद ही स्वीकृति मिली। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण पैसा देगा और लोक निर्माण विभाग बनाएगा। एक्सप्रेस वे के 5वें चरण का काम शुरू करवाना भी लक्ष्य रहेगा, वहीं मेरठ से जेवर इंटरनेशल एयरपोर्ट के लिए मेरठ एक्सप्रेस वे से सीधे मार्ग के लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत करनी है। सरकार की सूर्य गृह योजना को हर घर तक पहुंचाकर मेरठ महानगर को सोलर सिटी के रूप में पहचान दिलाई जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख