sundarkand

ऑपरेशन के बाद जच्चा - बच्चा की मौत, झोलाछाप डॉक्टर व संचालक गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (12:20 IST)
सुल्तानपुर (यूपी)। उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर और अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन का पुरवा गांव निवासी राजाराम कोरी की 35 वर्षीय पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार को डीह गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद प्रसूता व नवजात शिशु की मौत हो गई।

ALSO READ: खड़गपुर में पीएम मोदी बोले- भाजपा बंगाल की असली पार्टी, 5 साल में मिटा देंगे 70 साल की बर्बादी
 
उन्होंने कहा कि मृतका के पति राजाराम की तहरीर पर अस्पताल संचालक खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के राजेश कुमार साहनी व अयोध्या जिले के थाना पूरा कलन्दर निवासी झोलाछाप डॉक्टर राजेंद्र कुमार शुक्ल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार चिकित्सक 8वीं कक्षा जबकि संचालक 12वीं कक्षा पास है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख