dharma sangrah
✕

उत्तरप्रदेश में घटी लोमहर्षक घटना, साड़ी नहीं दिलाने पर महिला ने बच्ची पटक-पटककर मार डाला

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (15:30 IST)
अलीगढ़। इसे रिश्तों के पतन की कथा ही कहा सकता है कि एक बेरहम मां ने अपनी ही 7 माह की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अलीगढ़ के रामपुर की है।
ALSO READ: राजस्थान में हत्या के मामले में फरार भाजपा नेता गिरफ्तार
यूपी के अलीगढ़ के रामपुर की एक बेरहम मां ने अपनी ही 7 माह की मासूम बच्ची की निर्ममतापूर्वक पटक-पटककर हत्या कर दी है। और इससे भी बुरी बात यह है कि इस दौरान बच्ची की बुआ इस हत्याकांड की वीडियो रिकॉर्डिंग तो करती रही लेकिन उसने आगे बढ़कर बच्ची को बचाने का जरा भी प्रयास नहीं किया।
 
इस हत्याकांड को लेकर जो खबर सामने आई है, उसके अनुसार इस महिला ने अपनी बच्ची को सिर्फ और सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि उसके पति ने उसके कहे अनुसार उसे साड़ी नहीं दिलाई थी।
 
बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है जिसमें आरोपी महिला बच्ची को पटकते हुए यह कह रही है कि 'जिस दिन तू पैदा हुई थी, मेरे लिए उसी दिन से मर गई थी।
 
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा महिला को गिरफ्‍तार कर लिया है। जानकारी में यह भी पता चला कि महिला का पति तबीयत खराब होने की वजह से अपनी पत्नी को साड़ी नहीं दिया पाया था।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख