biodatamaker
✕

बाल मजदूरी कर रहे 45 से अधिक बच्चे मुक्त कराए, नियोक्ताओं पर मामला दर्ज

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (14:43 IST)
बहराइच (यूपी)। बहराइच जिले में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर बाल श्रम कर रहे 48 बच्चों को मुक्त कराया है। इन बच्चों से श्रम करा रहे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए हैं। चाइल्ड लाइन-1098 की संयोजक देवयानी ने शनिवार को बताया कि जिले के होटलों, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों में आए दिन बाल मजदूरी कराए जाने के मामले सामने आ रहे थे।
ALSO READ: पीएम मोदी बोले, कोरोना काल में पुलिस का मानवीय पक्ष सामने आया
लॉकडाउन व कोविड-19 महामारी के दौरान भी नेपाल से बच्चों की तस्करी की खबरें आ रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच की निगरानी में चाइल्ड लाइन-1098, प्रशासन, श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से बाल श्रम उन्मूलन अभियान शुरू किया गया।
 
उन्होंने बताया कि अभियान के पहले ही दिन 48 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। मुक्त कराए गए बाल श्रमिक 6 से 18 वर्ष की आयु के हैं। इन्हें कोरोनावायरस संक्रमण की जांच तथा अन्य चिकित्सकीय जांच करवाकर बाल कल्याण समिति के जरिए परिजन को सौंपा जा रहा है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पहले दिन जरवल रोड, कैसरगंज, कोतवाली देहात, कोतवाली नगर एवं दरगाह थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य थाना क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।
 
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि बाल श्रम कराकर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। जिन नियोजकों के यहां से बाल श्रमिक मुक्त कराए गए हैं, उनके विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम-2016, बंधुआ मजदूरी अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम एवं अनैतिक देह व्यापार अधिनियम आदि कानूनों के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। कितने मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनकी धाराएं व आरोपियों की संख्या की जानकारी थानों से मंगवाई जा रही है।
 
गौरतलब है कि प्रदेश की अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर 1 से 30 सितंबर तक 'नो चाइल्ड लेबर' अभियान चलाकर बाल श्रम करा रहे नियोजकों के खिलाफ बंधुआ मजदूर अधिनियम, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की गंभीर आपराधिक धाराओं में मामले दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा था।  (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख