sundarkand
✕

World Corona Update: दुनिया में संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ के पार, 9 लाख से ज्यादा की मौत

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (16:44 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरियो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से तीन करोड़ 5 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 9.51 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3 करोड़ 5 लाख 368 लोग संक्रमित हुए हैं और 9 लाख 51 हजार 787 लोगों की मौत हुई है।
 
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 67,24,667 पर पहुंच गई है और अब तक 1,98,589 लोगों की जान जा चुकी है।
 
भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 93,337 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख को पार कर 53,08,014 हो गया।

वहीं इस दौरान 1247 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 85,619 हो गई है। ब्राजील में अब तक 44,95,183 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,35,793 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10 लाख 86 हजार 955 पहुंच गई है तथा 19,128 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 7,50,098 लोग संक्रमित हुए हैं और 31,146 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोलंबिया में इस वायरस से अब तक 7,50,471 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 23,665 है। वहीं, मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक 6,88,954 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 72,803 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,57,627 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15,857 हो गई है। 
स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 6,40,040 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 30,495 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से संक्रमित मामलों में अर्जेंटीना ने फ्रांस और चिली को पीछे छोड़ दिया है और अब 10वें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 6,13,658 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 12,656 है। चिली में कोरोना से 4,42,827 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,199 लोगों की मौत हुई है।
 
फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 4,67,421 लोग आए हैं तथा 31,257 लोगों की मृत्यु हुई है। ईरान में 4 लाख से ज्यादा 16,198 संक्रमित हैं। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 3,88,416 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,821 लोगों की मौत हुई है। भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 3,45,805 हो गई है तथा 4,881 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना के 3,28,720 मामले सामने आए हैं, जबकि 4,430 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
 
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3,05,031 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,415 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में 7,377, इराक में 8,408, इटली में 35,668, जर्मनी में 9,386 और इंडोनेशिया में 9336 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख