Bhai Dooj
✕

Kia Sonet भारत में हुई लॉन्च, कीमत 6.71 लाख रुपए से शुरू, जानिए फीचर्स

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (16:29 IST)
किया मोटर्स की नई Kia Sonet को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपए से शुरू होगी। सोनेट के करीब 17 वेरिएंट उपलब्ध होंगे। किया सोनेट में 30 से अधिक सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। कंपनी Kia Sonet की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है।

इसे किया मोटर्स की भारत में मौजूद डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 25000 रुपए के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है। Kia Sonet ड्युअल ट्रिम कॉन्सेप्ट, टेक लाइन और जीटी लाइन में उपलब्ध होगी। कार में दो पेट्रोल इंजन विकल्प 1.2 लीटर व 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई होंगे।

डीजल इंजन विकल्प 1.5 L CRDi WGT और 1.5 L CRDi VGT हैं। दोनों इंजन बीएस6 कंप्लायंट हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 7 स्पीड DCT मिलेगा। साथ में 6 स्पीड इंटलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (IMT) टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो कि फर्स्ट इन क्लास फीचर है। किया सोनेट की एक्सटीरियर की बात करें सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, हर्टबीट टेल लैंप्स, हैलोजन हैडलैंप्स, मस्क्युलर फ्रंट व रियर स्किल प्लेट्स, पोल टाइप एंटीना स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे।

अलग-अलग ट्रिम्स में इन स्टैंडर्ड एक्सटीरियर फीचर्स के साथ अतिरिक्त फीचर्स हैं। Kia Sonet के GT Line ट्रिम में 16 इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, रेड व्हील कैप्स के साथ होंगे। बेस वेरिएंट्स में 15 इंच स्टील व्हील मिलेंगे। इससे ऊपर के वेरिएंट्स में 16 इंच मैटेलिक सिल्वर स्टाइल्ड व्हील्स और टॉप से एक पायदान निचले वेरिएंट में क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, सिल्वर व्हील कैप के साथ होंगे।

कार में मैक्सिमम 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, प्रॉजेक्टर फॉग लैंप्स, हाइलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरिंग प्वॉइंट्स जैसें सेफ्टी फीचर्स हैं।

किया सोनेट 8 मोनोटोन कलर्स में उपलब्ध होगी। किया सॉनेट में 24 फीचर्स ऐसे हैं जो इस सेग्मेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं। इसमें 10.25-इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, डीज़ल ऑटोमेटिक वेरियंट, मैनुअल ट्रांसमिशन में भी स्मार्ट की रिमोट इंजन स्टार्ट, वायरस प्रॉटेक्शन वाला स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और ड्राइवर व को-पैसेंजर वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

अगला लेख