Daily Horoscope
✕

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर मोदी की मंशा पूरी करेंगे अंतरिक्ष वैज्ञानिक!

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (20:11 IST)
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा है कि गर्भगृह का निर्माण ऐसा होना चाहिए कि रामनवमी पर राम जन्मोत्सव के दौरान रामलला पर सूर्य की किरणें पड़नी चाहिए। 
 
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार्दिक इच्छा है कि अयोध्या में निर्माण हो रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का स्वरूप कुछ इस प्रकार का हो कि हर रामनवमी के दिन जन्मोत्सव के समय भगवान राम के मुखारबिंद पर सूर्य देव की किरणें पड़ें। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से वार्ता भी की हैं और उन्हें शोध करने के लिए भी कहा है। 
 
रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर का गर्भगृह इस तरह निर्मित किया जाएगा, जिससे सूर्य देव की रश्मियां रामलला तक आसानी से पहुंच सकें। साथ ही साथ रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मुखारविंद पर पड़ें, इसको ध्यान में रखकर मंदिर निर्माण की रणनीति बनाई जा रही है।
इसके लिए सूर्य की खगोलीय स्थितियों पर अध्ययन भी शुरू हो गया है। इस शोध के नतीजे के आधार पर मंदिर निर्मित किया जाएगा। इसके लिए ओडिशा के कोणार्क मंदिर जैसी विशिष्ट तकनीक को अपनाने पर भी मंथन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

भारत में चीन की घुसपैठ के सवाल पर अरुणाचल BJP मंत्री का जवाब, एक बार धुरंधर देख लो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

Top News 28 October: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से तबाही, यूपी-बिहार MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया

अगला लेख