Minor girl's conversion: प्रयागराज जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की (Minor girl) को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने, उसका धर्म परिवर्तन कराने और आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश के आरोप में 1 महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से भागने के उपरांत पुलिस के सामने इसका खुलासा किया।ALSO READ: UP : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मेला देखने गई थी लड़की, 4 आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पीड़िता को केरल से प्रयागराज लाकर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। गंगा नगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 26 जून को पीड़िता की मां ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि बानो उनकी 15 वर्षीय बेटी को 8 मई को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी।ALSO READ: मैनपुरी में 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो इंटरनेट पर डाला
मोहम्मद कैफ ने नाबालिग को मोटरसाइकल से प्रयागराज जंक्शन पहुंचाया : उन्होंने पीड़िता के हवाले से बताया कि मोहम्मद कैफ ने नाबालिग को मोटरसाइकल से प्रयागराज जंक्शन पहुंचाया। इस दौरान उसने पीड़िता से छेड़छाड़ भी की। इसके बाद बानो उसे ट्रेन से पहले दिल्ली ले गई फिर वहां से केरल जहां उसने नाबालिग को कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदिग्धों ने उसे रुपयों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जिसके बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से पीड़िता ने अपनी मां से संपर्क किया।
गुनावत ने दावा किया कि दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ का संगठित गिरोह है, जो दलित नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में धकेलने का कार्य करते हैं। गिरोह के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की 3 टीमें का गठन किया गया है।(भाषा)
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस