Daily Horoscope
✕

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को रस्सियों से बांधकर पीटा

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (19:31 IST)
मेरठ में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना एक भाई को मंहगा पड़ गया। छेड़छाड़ करने वाले युवक और उसके परिवार ने पीड़िता के भाई को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा और उस पर ब्लैड से वार भी किए। पीड़ित परिवार आज न्याय की गुहार लेकर एसएसपी से मिला है। पुलिस ने उचित धाराओं में कार्रवाई के आदेश संबंधित थाने को दे दिए हैं। 
 
मामला थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के जवाहर नगर का है। यहां रहने वाली एक (नाबालिग) किशोरी अक्सर पड़ोस की दुकान से सामान खरीदने जाया करती थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकान पर बैठा अमन उससे अमर्यादित व्यवहार करते हुए फब्तियां कसता था।
ALSO READ: Lockdown में शिक्षा के तौर तरीकों में आया बदलाव, स्मार्टफोन व लैपटॉप का बढ़ा चलन
पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिवार से भी की। पीड़िता के भाई ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। बीते कल उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की तो, भाई ने विरोध किया। विरोध करने के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। इसके बाद छेड़छाड़ करने वाला अमन वहां से भाग खड़ा हुआ। कुछ देर बाद अमन दबंगई दिखाते हुए मां-बहन और अन्य लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और इन दंबगों ने विरोध करने वाले युवक को रस्सी से बांधकर जानवरों की तरह पीटा। 
 
पिटाई का यह वीडियो आसपास के लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित आज अपने परिवार के साथ मेरठ के एसएसपी अजय साहनी के पास फरियाद लेकर पहुंचा। एसएसपी ने दो पड़ोसियों का आपसी विवाद मानते हुए आरोपी पक्ष पर कार्रवाई के आदेश कर दिए हैं। 
 
इस तरह की वारदात के बाद यह कहा जा सकता है कि मेरठ में जंगल राज कायम है। दंबगों की गलत बात का विरोध करने पर खुलेआम जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। पुलिस आपसी विवाद मानकर कार्रवाई का भरोसा देती है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख