suvichar

गैंगरेप के बाद पिलाया जहर, छात्रा की मौत, 4 पर मुकदमा दर्ज

Updated: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (13:44 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में दसवीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप करने के बाद उसे जहर दे दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने एक नामजद व उसके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए मुख्य आरोपी व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को छात्रा के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी पुलिस विवेचना कर ही है।
मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव का है। जहां दसवीं क्लास की छात्रा बीते कल घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन परिवार के मुताबिक वह ट्यूशन तक छात्रा नहीं पहुंची।
 
परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ही गांव के रहने वाले लखन और उसके तीन साथियों ने मृतक किशोरी को अगुवा करके एक घर में ले गये, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही गैंगरेप के बाद उसे जहर पिला गया। छात्रा बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाते हुए बेहोश हो गई।
 
छात्रा ने जहर पिलाने की बात परिवार को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पीड़िता को मेरठ के एक अस्पताल में लाया गया, जहां देर रात्रि में उसकी मौत हो गई।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लखन और उसके तीन साथी कपसाड़ गांव के रहने वाले है, मृतक छात्रा भी इसी गांव की है। पीड़ित छात्रा और आरोपी लखन दोनों ही ठाकुर बिरादरी से ताल्लुक रखते है और गांव में एक ही जगह ट्यूशन पढ़ने जाते थे।
 
पुलिस को मृतक छात्रा के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लखन और उसके साथियों ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती का जिक्र है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लखन और उसके एक साथी विकास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। 
 
पुलिस ने घर से मिले सुसाइड नोट को विवेचना में शामिल किया है, मृतका के पोस्टमार्टम के बाद गैंगरेप की पुष्टि होगी। वही पुलिस छात्रा की हैंडराइटिंग और सुसाइड नोट की राइटिंग का भी मिलान करायेगी।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

अगला लेख