Hanuman Chalisa

राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- BJP की 'बी' टीम बनकर कांग्रेस ने लड़ा दिल्‍ली चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (11:09 IST)
Mayawati hits back at Rahul Gandhi : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में दलित छात्रों के एक समूह से बातचीत में कहा था कि उन्हें पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भारतीय जनता पार्टी विरोधी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायन्स’ (I.N.D.I.A.) में शामिल नहीं होने से निराशा हुई थी।
ALSO READ: राहुल बोले- बहन जी कोई भी चुनाव ठीक से क्यों नहीं लड़ रही हैं? बीजेपी के विरोध में साथ मिलकर नहीं लड़ीं मायावती चुनाव!
गांधी ने मायावती के मौजूदा राजनीतिक रुख पर सवाल उठाते हुए कहा, मैं चाहता था कि बहनजी हमारे साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ें, लेकिन किसी कारण से उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह बेहद निराशाजनक है। अगर तीनों पार्टियां एकजुट होतीं, तो भाजपा कभी नहीं जीत पाती।
ALSO READ: Rahul Gandhi : क्या प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे राहुल गांधी, सवाल पर दिया यह जवाब
बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार की सुबह अपने आधिकारिक 'एक्स' खाते पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा की बी टीम बनकर लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण वहां भाजपा सत्ता में आ गई। उन्होंने कहा, वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।
 
उन्होंने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को सलाह दी, अतः इस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व ख़ासकर बसपा प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांककर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह है।
ALSO READ: राहुल गांधी ने जीता सुलतानपुर के रामचेत का दिल, क्या है उसका कांग्रेस नेता से कनेक्शन?
बसपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में भाजपा को सुझाव दिया, साथ ही दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार के सामने चुनाव में किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा न हो जाए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

केन-बेतवा संघर्ष का 11वां दिन: टूटती सांसें, सुलगते सवाल, मुआवजे और पुनर्वास पर कब जागेगा प्रशासन?

CM योगी की कांवड़ियों से अपील, अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन भारत में, जींद से पीएम मोदी ने गिनाईं रेलवे की बड़ी उपलब्धियां

अगला लेख