suvichar

UP: मायावती ने दिया अखिलेश को झटका, पीडीए फॉर्मूले को किया खारिज

Updated: सोमवार, 19 जून 2023 (16:46 IST)
Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले को खारिज करते हुए सोमवार को इसे तुकबंदी करार दिया और पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को समाजवादी पार्टी (SP) से सावधान करते कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का राग केवल तुकबन्दी के सिवाय और कुछ नहीं है।
 
बसपा प्रमुख ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि सपा द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के जवाब में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का राग केवल तुकबन्दी के सिवाय और कुछ नहीं है। इसी ट्वीट में मायावती ने कहा कि इनके पीडीए का वास्तविक अर्थ है- परिवार, दल, अलायंस (गठबंधन) है और यहीं तक यह पार्टी सीमित है। इसीलिए अखिलेश ने जिन वर्गों के लोगों का जिक्र किया है वे जरूर सावधान रहें।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की भारी पराजय का दावा करते हुए कहा था कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों (पीडीए) की एकता भाजपा नीत राजग पर भारी पड़ेगी।
 
सपा मुख्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में जैसे आई थी, वर्ष 2024 में उसकी वैसे ही उप्र से विदाई होगी। बयान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने उप्र की सभी 80 लोकसभा सीट पर भाजपा को हराने का नारा देते हुए कहा था कि कि हमारा नारा है- '80 हराओ-भाजपा हटाओ।' इसलिए 2024 में पीडीए (पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों) की एकता भाजपा और राजग गठबंधन पर भारी पड़ेगी।
 
इससे पहले अखिलेश यादव के पीडीए वाले बयान के एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को एक ट्वीट में कहा था कि अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक नहीं है, बल्कि इसका अर्थ परिवारवाद, दंगाइयों का संग और अपराध करने वालों को संरक्षण देने से है। उन्होंने कहा कि सपा का यही वर्तमान और भविष्य है, सपा गुंडों के लिए जबकि भाजपा गरीबों के लिए समर्पित है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख