dharma sangrah
✕

मायावती का अखिलेश पर पलटवार, कहा- जो अपना सपना पूरा नहीं कर सकते वे दूसरों का कैसे पूरा करेंगे?

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (13:00 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर सकते, वे दूसरों का प्रधानमंत्री बनने का सपना कैसे पूरा करेंगे?
 
बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि सपा मुखिया उत्तरप्रदेश में मुस्लिम व यादव समुदाय का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी जब मुख्यमंत्री बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर सके तो फिर वे दूसरों का प्रधानमंत्री बनने का सपना कैसे पूरा करा सकते हैं?
 
वर्ष 2019 में गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी बसपा और सपा के प्रमुखों के बीच इन दिनों जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मैनपुरी में कहा था कि बसपा ने उत्तरप्रदेश चुनाव में अपना वोट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हस्तांतरित कर दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा मायावती को राष्ट्रपति बनाती है या नहीं?
 
इस पर मायावती ने यादव पर पलटवार किया था और कहा था कि मैं अपनी जिंदगी में फिर से उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री बनने और आगे चलकर देश की प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन देश का राष्ट्रपति बनने का सपना मैं कभी भी नहीं देख सकती।
 
मायावती के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे भी यही चाहते थे और पिछली बार (2019 आम चुनाव में) इसीलिए उनके दलों ने गठबंधन किया था। यादव ने यह भी कहा कि अगर वह गठबंधन जारी रहता तो बसपा और डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों ने देखा होता कि कौन प्रधानमंत्री बनता?
 
शुक्रवार को मायावती ने ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव के बयान को बचकाना करार देते कहा कि जो पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन करके भी यहां खुद 5 सीटें ही जीत सके, वे बसपा की मुखिया को कैसे प्रधानमंत्री बना पाएंगे? अत: उनको ऐसे बचकाने बयान देना बंद करना चाहिए।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख