sundarkand

मेरठ के मवाना में भीषण आग, 3 व्यक्ति जिंदा जले

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (20:06 IST)
मेरठ। मवाना तहसील क्षेत्र के सुभाष चौक के निकट सोमवार को पेट्रोलियम उत्पादों की एक दुकान में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई, आनन-फानन में आसपास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

श्रवण तेल की दुकान में आग के समय मालिक और कर्मचारी मौजूद थे। आग ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए पास की दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की आग वाली दुकान से सटे एक कोचिंग सेंटर में 70-80 छात्र पढ़ते हैं, लेकिन घटना के समय कोचिंग सेंटर में कम छात्र ही मौजूद थे, जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि विद्यार्थी होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों समेत मेरठ के डीएम के बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य करते हुए तेल दुकान के कुछ कर्मचारियों को जीवित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दुकान मालिक के बेटे राजा और दो कर्मचारी आग में जिंदा जल गए। 
मेरठ डीएम ने आग की इस घटना पर जांच बैठा दी है। घने बाजार में पेट्रोलियम उत्पाद कैसे बेचा जा रहा था। वहीं तेल में आग लगने के कारण उसे बुझाने में दिक्कत आ रही थी।  मृतक परिवारों को जैसे ही सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गए। इन परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आनन-फानन में तीनों शवों को मोर्चरी भिजवा दिया। हालांकि अभी एक आग में झुलसे व्यक्ति की हालत गंभीर है। हल्के-फुल्के झुलसे पीड़ितों का मवाना में इलाज चल रहा है और गंभीर झुलसे शख्स को मेरठ रेफर कर दिया है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख