ramcharitmanas

कानपुर के घाटमपुर में नम आंखों के बीच शहीद का अंतिम संस्कार

Updated: रविवार, 19 जनवरी 2020 (13:46 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर कोतवाली के बिराहीनपुर गांव में आज सियाचिन ग्लेशियर में तैनात घाटमपुर के लाल का पार्थिव शरीर सेना के द्वारा उसके पैतृक गांव लाया गया। जहां परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव वालो की आंखे भी नम हो गई।
 
आपको बताते चले कि धर्मेंद्र सिंह उर्फ बब्लू (40) घाटमपुर कोतवाली के बिराहीनपुर गांव के रहने वाले थे जो कि सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। जहां बीते दिनों वह चौकी पर हिमस्खलन होने के चलते बर्फबारी में दब गए थे और इलाज के दौरान घाटमपुर लाल शहीद हो गए थे।
 
इसके चलते आज सुबह शहीद धर्मेंद का पार्थिव शरीर फूलों से सजीधजी सेना की गाड़ी से पैतृक गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार मे कोहराम मच गया तो वही शहीद के अंतिम दर्शन के लिए कई गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका शोक में डूब गया।
 
इस दौरान आसपास के गांवों से जुटी हजारों की भीड़ ने भारत माता का जय बोला तो आसमान गूंज उठा। लोग भारत माता की जय के साथ शहीद धर्मेंद्र सिंह अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा, धर्मेंद्र तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगा रहे थे।
 
इस के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल जी.सोमू महाराजन के नेतृत्व में सेना ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर केवडिया मार्ग स्थित घाट पर ले गए जहां सैनिक सम्मान के बीच बड़े पुत्र उत्कर्ष ने शहीद पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान शहीद के गांव पहुंची प्रावधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी ने पत्नी व बच्चों को हर संभव मदद का भरोसा देकर ढांढस बंधाया।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

महंगाई ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 453 अंक टूटा; अगले हफ्ते इन सेक्टर्स पर नजर

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

अगला लेख