सम्बंधित जानकारी
- कोटा : मासूमों की मौत पर सियासत, 31 दिनों में 100 बच्चों की मौत, मायावती बोलीं- प्रियंका गांधी न करें 'नाटकबाजी'
- MLA रमाबाई को महंगा पड़ा CAA का समर्थन, मायावती ने किया निलंबित
- मेरठ एसपी 'वायरल वीडियो' पर मायावती बोलीं- भारत में रह रहे मुसलमान पाकिस्तानी नहीं
- मायावती ने मुस्लिमों को किया सावधान, CAA/NRC की आशंकाओं को दूर करे मोदी सरकार
- CAA के समर्थन में 1,000 से ज्यादा शिक्षाविदों ने जारी किया बयान, मायावती बोलीं जिद छोड़े सरकार
Mayawati | कांग्रेस नेताओं पर मायावती का तंज, UP में आए दिन बहाने आते हैं घड़ियाली आंसू
लखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि बीएसपी किसी भी मामले में कांग्रेस, बीजेपी व अन्य पार्टियों की तरह अपना दोहरा मापदंड अपनाकर घटिया राजनीति नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि इसके कारण ही आज पूरे देश में हर तरफ किसी न किसी मामले को लेकर हिंसा, तनाव व अशांति फैली है, लेकिन ऐसे माहौल में भी अन्य पार्टियों की तरह कांग्रेस भी अपने आपको बदलने को तैयार नहीं है।
इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा अस्पताल में वहां सरकारी लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में मासूम बच्चों की हुई मौत का मामला है अर्थात कांग्रेस की नेता यूपी में तो आएदिन यहां घड़ियाली आंसू बहाने आ जाती हैं।
राजस्थान में वे अपने निजी कार्यक्रम के दौरान अपना थोड़ा भी समय कोटा में उन बच्चों की मांओं के आंसू पोछने के लिए देना उचित नहीं समझती हैं जबकि वह भी एक मां हैं, जो यह अतिदुर्भाग्यपूर्ण है।
