sundarkand
✕

UP: नाबालिग की नाक तोड़ने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2022 (13:14 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में थाना रूरा एक गांव में बीते बुधवार देर रात को दबंग व उसके दोस्तों ने जबरन एक नाबालिग किशोरी के घर से उठाने का प्रयास करते हुए छेड़खानी करना शुरू कर दिया। इसके बाद नाबालिग किशोरी ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो दबंग रॉड से हमला कर मौके से फरार हो गए थे। दबंगों के हमले से नाबालिग किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी।
 
इसके बाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक के अलावा उसके 3 अज्ञात साथियों पर घर में घुसकर नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने व मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर उसके अन्य सहयोगी की तलाश शुरू कर दी है।
 
क्या था मामला?: कानपुर देहात के थाना रूरा क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी को गांव के अंकित उर्फ गोलू व उसके साथियों ने बदनीयती से जबरन घसीटकर ले जाने व दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशेारी के विरोध व शोर मचाने पर दबंग अंकित उर्फ गोलू ने उस पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर दिया था। दबंगों के हमले से नाबालिग किशोरी की नाक में गंभीर चोट आ गई थी और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया था।
 
मुख्य आरोपी गिरफ्तार : घटना के बाद से पुलिस लगातार मुख्य आरोपी अंकित उर्फ गोलू के साथ-साथ उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हसनापुर के पास बनी एक बगिया के पास से मुख्य आरोपी अंकित उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया और पूरी घटना में उसके साथ मौजूद अन्य साथियों की शिनाख्ती के लिए पूछताछ कर रही है।
 
क्या बोले अधिकारी?: क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि थाना रुरा पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 242/ 2022 धारा 452/ 354/ 323/ 504/ 506 भादंवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3 (1) द एससी/ एसटी एक्ट से संबंधित में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पंजीकृत मुकदमे के मुख्य आरोपी अंकित उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख