ramcharitmanas
✕

भारी बारिश से पानी-पानी हुआ लखनऊ, स्कूल बंद

Updated: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (08:43 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने लखनऊ में तबाही मचा दी है जिसके चलते लखनऊ के चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है और आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके चलते कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने जिले के सभी सरकारी, गैरसरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कलों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा सभी सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों को भी बंद किया गया है और प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है।
 
आपको बताते चलें कि लखनऊ में शुरू हुई भारी बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया। किसी हादसे की आशंका से बचने के लिए तमाम इलाकों में बिजली काटनी पड़ी है, वहीं लखनऊ के निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। कई इलाकों में नाले उफनाने से गलियों में पानी ही पानी भरा हुआ है। कई इलाकों में नाले उफान पर हैं। बारिश और तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में पेड़ और होर्डिंग गिर गए हैं।
 
सड़क पर निकलीं कमिश्नर: जगह-जगह से नगर निगम कंट्रोल रूम में पानी भरने की सूचना आने लगी तो तड़के 3 बजे कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब और नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह समेत तमाम बड़े अधिकारी भ्रमण पर निकल पड़े। रिवर बैंक कॉलोनी शक्तिनगर, त्रिवेणी नगर समेत कई इलाकों में अधिकारियों ने घूमकर जायजा लिया। पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को बहुत आवश्यक न होने पर घरों में ही रहने की सलाह दी है।
 
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर: लखनऊ मंडलायुक्त, लखनऊ डॉ. रोशन जैकब ने समस्त जनपदवासियों को सूचित करते हुए आह्वान किया है कि लखनऊ शहर में भारी वर्षा के कारण कहीं भी कोई दुर्घटना की आशंका हो या घटी हो तो कृपया टोल फ्री नंबर 1533 तथा 9151055671/ 9151055672/ 9151055673 इन मो. नंबरों के माध्यम से फोन करके तत्काल सूचित करें।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख