biodatamaker
✕

लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2024 (10:32 IST)
Lucknow building collapse : लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम को 4 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हैं। घायलों को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव एवं राहत कार्य अब भी जारी है।
 
अधिकारियों ने कहा कि यह घटना शाम 4:45 बजे घटी। इस भवन का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। भवन के भूतल में एक मोटर वर्कशाप और एक गोदाम था और प्रथम तल पर चिकित्सा सामग्री का एक गोदाम, जबकि दूसरे तल पर एक अन्य गोदाम था। इस तीन मंजिला इमारत में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य अब यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित है कि कोई भी मलबे में दबा ना रहे। राहत आयुक्त जी.एस. नवीन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल को राहत कार्य में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
 
 
हादसे का जिम्मेदार कौन : सवाल उठ रहा है कि हादसे की वजह क्या है और इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं। कई लोगों का मानना है कि बिल्डिंग के सामने जलभराव की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। कूछ लोगों का यह भी मानना है कि बिल्डिंग के निर्माण में बरती गई ढिलाइयों व काम्लेक्स के पिलर में ट्रक की टक्कर हादसा हूआ। ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग गिरने के मामले में अभी तक किसी भी विभाग की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। नगर निगम ने कहा कि इससे, उनका कोई लेना देना नहीं है। बिल्डिंग संबंधित काम LDA देखता है। वहीं, LDA के अनुसार, भूखंड संख्या टीपीएन 54 का नक्शा पास 2010 में पास हुआ था। यह पता लगाया जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई। 
 
रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और वह बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख