biodatamaker

बलिया में भगवान हनुमान की प्रतिमा मिली खंडित, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज

अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2025 (15:26 IST)
Hanuman's statue found broken:  उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बे के गोला बाजार मोहल्ला स्थित हनुमान (Hanuman) मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान हनुमान की एक प्रतिमा खंडित (broken) किए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कर लिया गया है।ALSO READ: संभल के मंदिर में 2 खंडित मूर्तियां मिलीं, हनुमान जी की पूजा शुरू
 
भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित कर दी गई :  पुलिस के अनुसार सिकन्दरपुर कस्बे के गोला बाजार मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार देर शाम अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित कर दी गई। थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने शनिवार को बताया कि भगवान हनुमान की प्रतिमा का गदा तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है।ALSO READ: BJP नेताओं का दावा- दादर हनुमान मंदिर को नहीं गिराया जाएगा, नोटिस पर लगाई रोक
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में सिकन्दरपुर पुलिस चौकी प्रभारी जानप्रकाश तिवारी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

LIVE: रांची में विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

‘देवभूमि के कण-कण में राष्ट्रभक्ति’, हर घर तिरंगा यात्रा में बोले CM धामी

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ एथेनॉल विरोध पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा

झारखंड में क्यों नहीं शांत हो रहा छात्रों का गुस्सा?

अगला लेख