sundarkand

स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसा, शिक्षकों व कर्मचारियों ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (11:05 IST)
बिजनौर (यूपी)। बिजनौर जिले में हल्दौर थाना क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के कर्मचारियों ने शुक्रवार को उस समय खुद को एक कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई, जब एक तेंदुआ (Leopard) स्कूल परिसर में घुस आया। इस थाना क्षेत्र के इस्सोपुर प्राथमिक विद्यालय की मुख्य शिक्षिका सीमा राजपूत ने बताया कि शुक्रवार सुबह बारिश के कारण बच्चों की छुट्टी थी लेकिन जब शिक्षक आए तो उन्हें तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी।

ALSO READ: स्कूल में घुसा तेंदुआ, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
 
राजपूत के अनुसार दहाड़ सुनते ही सभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने अपने पंजों से मारकर दरवाजा खोलने की कोशिश की। मुख्य शिक्षिका का कहना है कि स्कूल की रसोइया से जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वन विभाग से बात कर छात्रों और स्कूल के कर्मियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कराया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

अगला लेख