dharma sangrah
✕

पर्यटक दल के साथ आए लड्डू गोपाल को नहीं मिला ताजमहल में प्रवेश, हिन्दू संगठनों में रोष

Updated: मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (11:21 IST)
आगरा। राजस्थान से पर्यटकों का जक दल ताजमहल का दीदार करने पहुंचा, यह दल अपने साथ बाल गोपाल का स्वरूप लड्डू गोपाल लेकर आया था। इन सभी लोगों की इच्छा थी परिवार और सहयोगियों के साथ नन्हे कान्हा को भी ताजमहल के दीदार करायें जायें। लड्डू गोपाल के साथ इन पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश नही मिला। निराश मन से वह एक दुकान पर लड्डू गोपाल को रख कर ताजमहल घूमें।
 
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर डीएफएमडी द्वारा चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने जयपुर से गौतम और उनके परिवार, मित्रगणों को ताजमहल के अंदर जाने से इसलिए रोक दिया कि उनके पास लड्डू गोपाल है, जिससे यह पर्यटक परेशान हो गए कि अब कैसे ताजमहल भ्रमण हो, क्योंकि लड्डू गोपाल उनके परिवार के सदस्य है।
 
गौतम परिवार जब भी कहीं जाता है तो वह अपने साथ लड्डू गोपाल को लेकर जाते हैं, जो खाते हैं वह पहले उनका भोग लड्डू गोपाल को लगाता है। दुविधा में पड़े इन पर्यटकों को लोगों ने समझाया और कि वह ताजमहल परिसर से बाहर इन्हें छोड़कर ताजमहल घूम लें। अनमने मन से गौतम परिवार ने कान्हा की बाल छवि को ताजमहल के पश्चिम गेट पर बनी दुकान पर विराजित किया और फिर ताजमहल दीदार हुआ।
 
गौतम मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में दर्शन के बाद हिंडोले में लड्डू गोपाल को लेकर अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचा था। लड्डू गोपाल को सीआईएसएफ जवानों ने चेकिंग के दौरान बाहर रखवा दिया।
 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की गाइड लाइन के मुताबिक ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक वस्तुएं, कोई प्रतीक चिन्ह नहीं लें जाई जा सकतीं। इससे पहले भी पर्यटकों को नियमों को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें रोक दिया गया है। इसकी जानकारी जब हिन्दू संगठनों को लगी तो उनमें रोष पैदा हो गया।
 
राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि ताजमहल के अंदर प्रवेश के समय मनमानी की जा रही है, हिन्दुओं की आस्था का अपमान है, इसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

अगला लेख