Daily Horoscope

UP: शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर हुई चाकूबाजी, एक व्यक्ति की मौत

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (16:56 IST)
आगरा। शहर के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए झगड़े में हुई चाकूबाजी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 1 अन्य घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात आगरा में एत्मादपुर कस्बे के विनायक भवन में खंदौली के व्यापारी वकार के बेटों जावेद और राशिद का निकाह हो रहा था।
 
उन्होंने बताया कि निकाह से पहले ही रात के खाने के दौरान मेहमानों में रसगुल्ले को लेकर कुछ विवाद हो गया और धीरे-धीरे बात इतनी बिगड़ गई की किसी ने चाकू निकाल लिया और उससे लोगों पर वार करने लगा। पुलिस ने बताया कि इस घटना में बरात में आए सनी (20) पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शाहरुख घायल हो गया।
 
आगरा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया की रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद और चाकूबाजी में 2 लोग घायल हुए थे जिनमें से 1 व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और इसमें फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख