Daily Horoscope
✕

गंगा यात्रा को लेकर विपक्षी सोच अच्छी हो ही नहीं सकती- केशव प्रसाद मौर्य

Updated: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (16:22 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज के अटल घाट पर गंगा यात्रा के समागम कार्यक्रम में शिरकत करने आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा को लेकर विपक्ष की सोच अच्छी हो ही नहीं सकती जब उन्होंने अपनी सरकार में कुंभ के दौरान लोगों को गंदे जल से आचमन करना पर मजबूर कर दिया था। इसलिए गंगा को स्वच्छ करने की भावना उनके मन में हो ही नहीं सकती।
 
उन्होंने फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के बयान पर कहा कि वह कांग्रेसी हैं और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। बाकी आप सब समझदार है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कौन क्या कर रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इस मुद्दे पर देश का हर एक नागरिक हमारे साथ है और यह हमारी सफलता है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद करते थे आज वह तिरंगा लेकर घूम रहे हैं।
 
इसके बाद उन्होंने गंगा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि गंगा यात्रा सफल आयोजन रहा है और हम जहां जहां से गुजरे हैं वहां वहां गंगा मां को लेकर लोगों ने अपने-अपने विचार बदले हैं। गंगा को स्वच्छ रखने का लोगों ने संकल्प भी लिया है।
 
आज कानपुर में गंगा यात्रा का समागम हो रहा है जोकि किसी उत्सव से कम नहीं है जहां पहले कानपुर ने गंगा में गंदगी गिरती थी तो वहीं आज नमामि गंगे योजना के तहत कानपुर में गंगा स्वच्छ और निर्मल हो गई है। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

अगला लेख