dharma sangrah
✕

मौर्य ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना, कहा- समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी हो गई है

Updated: शनिवार, 6 मई 2023 (16:52 IST)
Panchayat Chunav In Up: कानपुर देहात। कानपुर देहात में 11 नगर पंचायत और 2 नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी (BJP) के बड़े दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं। इसी के चलते कानपुर देहात की झींझक पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए मतदान करने की अपील की।
 
इस दौरान मौर्य ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी दल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है इसलिए बीजेपी पहले चरण में कमल खिला चुकी है और दूसरे चरण में खिलाने जा रही है।
 
समाजवादी पार्टी अब हो गई समाप्त वादी पार्टी : मौर्य ने जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से जो बयानबाजी होती है, वह बयानबाजी दरअसल उनकी पराजय की एडवांस स्क्रिप्ट तैयार कर रही है। अगर बीजेपी चुनाव जीत ती है तो यही विपक्ष/समाजवादी पार्टी ईवीएम में गड़बड़ी होने की बात करने लगते है, लेकिन जब यह चुनाव विपक्ष जीत जाता है तो फिर बीजेपी की हवा खराब होने की बात करता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास अब कुछ बचा नही है। समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी हो गई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख