sundarkand
✕

जेल में वर्चस्व की जंग, मारा गया कानपुर का कुख्यात अपराधी मोनू पहाड़ी

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (11:35 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा में बंदियों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में घायल हुआ कानपुर के कुख्यात अपराधी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने स्थिति सामान्य रहे इसके मद्देनजर भारी पुलिसबल जेल के अंदर तैनात कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इटावा के जिला जेल में देर रात वर्चस्व को लेकर कानुपर के कुख्यात अपराधी मोनू पहाड़ी और आगरा के अपराधी मुन्ना खालिद से जमकर मारपीट हो गई थी जिसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन भी इन लोगों को अलग करने में जुट गया था और इन लोगों के बीच हो रही वर्चस्व की जंग में डिप्टी जेलर समेत एक दर्जन जेल कर्मचारी जख्मी हुए थे जिसमें अपराधी मोनू पहाड़ी और मुन्ना खालिद भी घायल हुए थे।

आज सुबह इलाज के दौरान कानपुर के कुख्यात अपराधी मोनू पहाड़ी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिसबल तैनात कर दिया है।कानपुर से मिली जानकारी के अनुसार मोनू पहाड़ी कानपुर के कुख्यात अपराधियों में से एक था, शायद ही कोई ऐसा कानपुर का थाना बाकी हो जहां उसके ऊपर आपराधिक मुकदमे ना चल रहे हों।

सुरक्षा की दृष्टि से कुछ माह पूर्व उसे कानपुर जेल से इटावा जेल स्थानांतरित किया गया था।कुख्यात अपराधी मोनू पहाड़ी की मौत की जानकारी होने के बाद कानपुर में भी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर में पुलिसबल बढ़ा दिया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

'नॉटी बॉय' से 'स्मार्ट बॉय' बना ISRO का रॉकेट: अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

अगला लेख