Hanuman Chalisa
✕

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में दौड़ी मेट्रो ट्रेन

Updated: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (12:32 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में कानपुर मेट्रो के ट्रॉयल रन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन को ट्रॉयल के लिए रवाना कर दिया। शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक महानगर एवं मां गंगा के तट पर स्थित कानपुर में मेट्रो ट्रॉयल के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मैं हृदय से स्वागत व अभिनंदन करता हूं।
 
आज कानपुर में मेट्रो ट्रॉयल रन अपने निर्धारित समय से पहले प्रारंभ हो रहा है। कानपुर अब मेट्रो सिटी हो गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से एक बेहतरीन सुविधा कानपुरवासियों को बहुत शीघ्र प्राप्त होने वाली है। इस अत्याधुनिक मेट्रो का IIT कानपुर से मोतीझील तक लगभग 9 किलोमीटर का रन होगा। इससे कानपुरवासियों को ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होने के साथ यहां के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी। 15 नवंबर 2019 को कानपुर मेट्रो के कार्य का शुभारंभ हुआ था।

 
गत 19 महीनों से कोरोना की चुनौती के बावजूद उत्तरप्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन ने यह उपलब्धि हासिल की है। मेट्रो परियोजना केंद्र और उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित है, जो उत्तरप्रदेश मेट्रो के नाम से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास होगा कि आगामी 4-6 सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से मेट्रो की सुविधा कानपुरवासियों को दी जा सकें। इस दौरान उत्तरप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) के चेयरमैन तथा सचिव, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार दुर्गाशंकर मिश्रा और यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव तथा कानपुर के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख