ramcharitmanas

स्कूल में पड़ी डांट, चाकू लेकर सुसाइड करने चला छात्र

Updated: शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (15:23 IST)
कानपुर। कानपुर के थाना बिठूर के अंतर्गत स्कूल में पड़ी डांट को एक छात्र बर्दाश्त न कर सका और घर आकर सुसाइड नोट लिखने के बाद चाकू लेकर खुद को कमरे में बंद कर दिया। उसने अपने चाचा से कहा कि आज बहुत बेइज्जती हुई है और इस बेज्जती के बाद जिंदा रह पाना मेरे लिए संभव नहीं है इसलिए मैं खुद को खत्म करने जा रहा हूं।
 
भतीजे के यह शब्द सुन चाचा ने घबराकर घटना की जानकारी डायल 112 दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को समझा-बुझाकर कमरे के बाहर निकाला और फिर छात्र की पूरी बात सुनते हुए बेज्जती करने वाले लोगों के ऊपर कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया तब जाकर कहीं छात्र शांत हो सका।
 
क्या था मामला - कानपुर के थाना बिठूर के लक्ष्मनपुर निवासी अनिल वर्मा का बेटा प्रतीक वर्मा नारामऊ स्थित एक इंटर कालेज में बाहरवीं का छात्र है। प्रतीक ने मंधना चौकी में पुलिस को दी तहरीर में बताया की शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से करीब 15 मिनट देरी से पंहुचा था। गर्मी की वजह से उसने शर्ट की बाजू मोड़ रखी थी।
 
स्कूल प्रबंधक ने प्रार्थना मैदान पर उसे रोककर बुरी तरह बेइज्जत किया और फिर कैची मंगवाकर सबके सामने उसकी शर्ट की बाजू काट दी। कैंची लगने से उसके हाथ में हल्की खरोंच भी आ गई थी।
 
छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपने चाचा को जानकारी देते हुए कहा था कि चाचा बहुत बेइज्जती हुई है और अब वह किसी के सामने नहीं जा सकता है। इस लिया वह अब सुसाइड करने जा रहा हूं। उसने बताया कि चाचा से बात करने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और मारने का प्रयास कर रहा था लेकिन इसी दौरान घर वालों ने पुलिस वालों को बुला लिया पुलिस वालों ने जब बेज्जती करने वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कही तो उसने दरवाजा खोल दिया था।
 
क्या बोले थाना प्रभारी : बिठूर थाना प्रभारी अमर नाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, स्कूल प्रबंधक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख