Hanuman Chalisa
✕

कानपुर : 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Updated: सोमवार, 12 जुलाई 2021 (13:49 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को राजधानी लखनऊ में अलक़ायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
ALSO READ: हिमाचल में जलप्रलय, धर्मशाला में बादल फटा, तेज बहाव में बही गाड़ियां
इनकी निशानदेही पर कानपुर से 2 संदिग्धों को गिरफ्‍तार किया है। राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, आगरा व मथुरा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का खुलासा किए जाने के बाद मथुरा पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस संबंध में सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा की जा रही है तथा प्रयास किया जा रहा है कि कहीं भी, किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं हो। रविवार को भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों एवं तेलशोधक कारखानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और सतर्कता बढ़ा दी गई।’’
ALSO READ: अयोध्या-मथुरा में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे आतंकी, पाकिस्तान में बैठे अपने आका के संपर्क में था हैंडलर
उन्होंने बताया ‍‍कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) की एक टीम ने भी अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एनएसजी के दिशा-निर्देश को लेकर जिला प्रशासन एवं सुरक्षा समिति विचार करने के बाद उन्हें लागू करने का प्रयास करेगी।
 
एसपी (सुरक्षा) आनन्द कुमार ने बताया कि प्रदेश में हाई अलर्ट के बाद जनपद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर के अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा-दिल्ली राजमार्ग, वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, आदि क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीम को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख