suvichar

कल्याण सिंह ने एक सभा में बताई थी अपनी अंतिम इच्छा, भाजपा से क्या चाहता था यह दिग्गज नेता...

Updated: रविवार, 22 अगस्त 2021 (10:19 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और जनप्रिय नेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जाते-जाते यह दिग्गज भाजपा नेता बहुत सारी यादें हम लोगों के बीच छोड़ गए हैं। ऐसी एक याद ऐसी है जिसमें उन्होंने बहुत समय पहले एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी अंतिम इच्छा भारतीय जनता पार्टी को बता दी थी।

उन्होंने साफ तौर पर मंच पर बोलते हुए और भावुक अंदाज में कहा था कि मेरी इच्छा है कि जीवन भर भाजपा में रहूं और जीवन का जब अंत होने का हो तो मेरा शव भी भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटकर जाए।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शनिवार को उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन भाजपा को मजबूत करने में लगाया। लेकिन उन्होंने बहुत समय पूर्व पार्टी को अपनी अंतिम इच्छा बता दी थी और अब वक्त आ गया है कि भाजपा को इच्छा को भी पूरा करें।

उन्होंने एक बार एक सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और संघ के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया था।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्कार मेरे रक्त के बूंद-बूंद में समाए हुए हैं। मेरी इच्छा है कि जीवन भर भाजपा में रहूं और जीवन का जब अंत होने का हो तो मेरा शव भी भाजपा के झंडे में लिपटकर जाए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख