Hanuman Chalisa

पीएफआई के साथ संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीकी कप्पन 28 महीने बाद जेल से रिहा

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (12:38 IST)
लखनऊ। केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत के लिए अदालत में बंध पत्र (श्योरिटी) पेश करने के एक दिन बाद गुरुवार को जेल से रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि कप्पन को जेल से रिहा कर दिया गया है। कप्पन को पीएफआई के साथ संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
 
यहां विशेष पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम) अदालत में बुधवार को 1-1 लाख रुपए के 2 बंध पत्र दाखिल किए गए। लखनऊ जिला जेल के जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कप्पन को गुरुवार की सुबह करीब 9.15 बजे जेल से रिहा किया गया।
 
जेल से बाहर निकलने के बाद कप्पन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं 28 महीने बाद जेल से बाहर आया हूं। मैं काफी संघर्ष के बाद बाहर आया हूं। मैं खुश हूं, मीडिया का बहुत समर्थन मिला। यह पूछे जाने पर कि वे वहां (हाथरस) क्यों गए थे? कप्पन ने कहा कि वे वहां रिपोर्टिंग करने गए थे। अपने साथ वालों के बारे में कप्पन ने कहा कि वे छात्र थे।
 
बरामदगी पर कप्पन ने कहा कि कुछ नहीं, मेरे पास केवल एक लैपटॉप और मोबाइल था। उनके पास से कुछ (आपत्तिजनक) सामग्री मिलने की खबरों पर कप्पन ने कहा कि उनके पास 2 पेन और 1 नोटपैड था। कप्पन और 3 अन्य को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था, जब वे सब हाथरस जा रहे थे, जहां कथित रूप से बलात्कार के बाद एक दलित महिला की मौत हो गई थी।
 
आरोपी को 3 अन्य लोगों (अतिकुर रहमान, आलम और मसूद) के साथ मथुरा से अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उन तीनों पर पीएफआई के साथ संबंध रखने तथा हिंसा भड़काने के षड्यंत्र का हिस्सा होने का आरोप है। कप्पन के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के अलावा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम एवं सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख