kundali milan
✕

बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, 2 मासूमों की हत्या के बाद से था फरार

आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2024 (13:05 IST)
Badayu crime news : उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं में 2 मासूमों की चाकुओं से गोदकर हत्या के आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस पर 25,000 रुपए का इनाम रखा था। इससे पहले पुलिस ने हत्या के एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था।

ALSO READ: कैसे बदायूं में 2 मासूम बच्चों का बेरहमी से कर दिया कत्ल, बदायूं पुलिस ने बताई बर्बरता
बदायूं कांड को अंजाम देने वाले कातिल साजिद ने दोनों मासूम भाइयों का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था। उसने दोनों का न केवल चाकू से गला रेता बल्कि शरीर पर अंधाधुंध वार किए थे। आयुष के शरीर पर चाकू के 14 वार उसके खुद को बचाने के लिए संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। 
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आयुष के शरीर पर 14 और अहान के शरीर पर नौ घाव मिले हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया इसके बाद दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस के पास जावेद का एक वीडियो भी मौजूद है जिसमें वो कर रहा है कि मैं सीधे दिल्ली भाग गया था और मैं खुद को सरेंडर करने बरेली आया हूं, मेरे भाई ने क्या किया, इसके बारे में मुझे लोगों से फोन आए हैं। 
<

#WATCH | Budaun Double Murder Case | Second accused in the matter, Javed arrested by Police from Bareilly (Uttar Pradesh) last night.

In a video, sourced to Police, he is heard saying, "...I ran straight to Delhi and from there I have to come to Bareilly to surrender. I have… pic.twitter.com/zIPcXZ0bwy

— ANI (@ANI) March 21, 2024 >
ALSO READ: UP : बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, शहर में बवाल
हत्या के 2 दिन भी सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आरोपियों ने ऐसा क्यों किया? पिता ने भी कहा था कि दूसरे आरोपी का एनकाउंटर नहीं होना चाहिए। उससे सवाल पूछा जाना चाहिए कि हमारे साथ ऐसा क्यों किया? हत्या की वजह क्या थी।
 
इस बीच बदायूं में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एनकाउंटर में मारे गए हत्यारोपी साजिद की पत्नी के बारे में खुलासा हुआ है कि वो बीमार नहीं थी। ना ही उसके इलाज के लिए 5 हजार रुपए की जरूरत थी।
 
यूपी पुलिस ने आरोपी जावेद को बरेली की बरादरी थाने से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था।  
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख