Daily Horoscope
✕

इंजीनियर पति ट्रेन से कंबल टॉवल चादर करता था चोरी, पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

पति को हो सकती है 5 साल की जेल

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2024 (11:42 IST)
Railway thief engineer: एक निजी कंपनी के इंजीनियर की ट्रेनों से कंबल-चादर और तौलिया चुराने की आदतों से तंग आकर उसकी पोल उसकी पत्नी ने ही खोल दी। चोरी का सामान पति चोरी संदूक में रखता था। चोरी किए गए सामान का पत्नी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही रेलवे पुलिस से भी शिकायत कर दी। इस मामले में पति को 5 साल की जेल हो सकती है।

ALSO READ: अमृत भारत स्टेशन के तहत बिहार में 100 से ज्यादा रेल परियोजनाओं का शिलान्यास
 
यह मामला भोपाल का है। भोपाल एयरपोर्ट के पास दाता कॉलोनी में रहने वाली महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति अरशद के संदूक में रखे 30 तौलिए, 15 चादर और 6 कंबल के वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। उसकी शिकायत पर रेलवे ने जांच की बात कही है। पति मूलत: उत्तरप्रदेश से है और महिला कोटा की रहने वाली है। अभी पति अरशद पत्नी के साथ भोपाल में रहकर नौकरी कर रहा है।
 
चीजें चुराकर घर में रखना मुझे अच्छा नहीं लगा : महिला ने वीडियो में कहा कि सरकारी चीजें चुराकर घर में रखना मुझे अच्छा नहीं लगा इसलिए रेलवे में शिकायत कर दी। अगर कोई व्यक्ति भारतीय रेलवे का सामान चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो रेलवे प्रॉपर्टी एक्ट 1966 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। रेलवे की प्रॉपर्टी को चुराने या नुकसान पहुंचाने पर जुर्माना और जेल दोनों की सजा का प्रावधान होता है इसके लिए आपको कम से कम 5 साल लिए जेल हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख