sundarkand
✕

बहराइच में तीसरे दिन भी इंटरनेट बंद, नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (15:29 IST)
Bahraich news in hindi : बहराइच के हिंसा प्रभावित महाराजगंज कस्बे और उसके आसपास हालात बुधवार को सामान्य होते दिख रहे हैं, हालांकि लगातार तीसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं और नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले बहराइच में हालात को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
 
रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे। जिले में, खासकर महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे के 20 किलोमीटर के दायरे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की।
 
मंगलवार शाम तक 50 से अधिक संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया और हिंसा तथा आगजनी के मामले में पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं। रविवार और सोमवार को हिंसा के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। जिले के अन्य हिस्सों में स्थिति सामान्य बताई गई, बाजार खुले रहे और लोग अपने कामकाज में लगे हैं।
 
एसएसबी की 42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले निर्देश के तहत रविवार की घटना के तुरंत बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। हमने नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल से भी बात की है और उनसे रुपईडीहा (बहराइच) के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा पर लोगों की किसी भी अनावश्यक आवाजाही की जांच करने और वहां तलाशी बढ़ाने को कहा है।’’
 
एसएसबी अधिकारी ने कहा कि यहां सीमा पर आवाजाही आमतौर पर दशहरा के समय बढ़ जाती है, जो नेपाल में भी एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इंटरनेट सेवाओं के बंद होने से स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बहराइच चैप्टर के अध्यक्ष गौरी शंकर भानीरामका ने कहा कि इंटरनेट सेवाओं के निलंबन से जिले में व्यापार प्रभावित हुआ है। इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ है।
 
पुलिस ने बताया कि हिंसा के संबंध में अब तक पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और ज्यादातर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हैं। मुख्य आरोपी अब्दुल हामिद, उसके बेटे रिंकू उर्फ सरफराज उर्फ सलमान और फहीम की तलाश जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख