dharma sangrah
✕

यूपी में दरोगा को युवक से पैर दबवाना पड़ा भारी, मिली सजा

Updated: मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (09:04 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस की छवि पर बट्टा लगाने में उन्हीं के पुलिसकर्मी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं जिसके चलते आए दिन सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लखनऊ की एक चौकी का वायरल हो रहा है। इसमें एक दरोगा आराम फरमा रहे और बड़ी शिद्दत के साथ एक युवक से पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए पैर दबा रहे दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है। हालांकि आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि webdunia.com नहीं करता है।
 
क्या है वायरल वीडियो?: लखनऊ में इस समय तेजी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहे दरोगा का नाम गोरखनाथ चौधरी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दरोगा चौकी में बेड पर वर्दी पहने आराम फरमा रहे हैं और एक युवक उनके पैर दबा रहा है।
 
इस बीच दरोगा किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। दरोगा किसी से फोन पर बात करते हुए कहते हैं कि इस समय गेहूं की नहीं, धान की बोआई का समय है। इस बीच युवक ने थोड़ा तेज पैर दबाया तो दरोगा बोले, 'अबे धीरे-धीरे दबा।' यह वीडियो चौकी में बैठे किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो 1 माह पुराना बताया जा रहा है।
 
क्या बोले डीसीपी?: डीसीपी लखनऊ ने बताया कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक गोरखनाथ चौधरी को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख